प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 16वें वित्त आयोग की अवधि (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के दौरान संपदा प्रबंधन योजना (एस्टेट्स मैनेजमेंट स्कीम) को जारी रखा जाएगा। यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इस योजना के लिए पांच वर्षों की अवधि में कुल 1,491 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है।
प्रमुख रणनीतिक लक्ष्य
इस योजना का उद्देश्य डाक विभाग के भवनों एवं संपदा संबंधी बुनियादी ढांचे का व्यापक रूप से रूपांतरण और आधुनिकीकरण करना है। इसके अंतर्गत डाकघरों एवं आवासीय कॉलोनियों का निर्माण, पुनर्निर्माण, नवीनीकरण तथा एकसमान ब्रांड पहचान विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, भारत की विरासत से जुड़े ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण भी किया जाएगा। आधुनिकीकरण की यह रणनीति डाक सेवाओं की फर्स्ट-माइल डिलीवरी को मजबूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और देशभर में नागरिक-केंद्रित सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने में सहायक होगी। यह पहल डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
1.65 लाख डाकघरों (जिनमें से 1,49,385 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं) के साथ दुनिया के सबसे बड़े डाक नेटवर्कों में से एक, भारतीय डाक देश में डाक सेवाओं, बैंकिंग (पीओएसबी / आईपीपीबी), बीमा (पीएलआई), आधार सेवाओं, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों तथा डाकघर निर्यात केंद्रों (डीएनके) के माध्यम से ग्रामीण कारीगरों को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यान्वयन की समय-सीमा
इस योजना को पांच वर्षों की अवधि में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका कार्यान्वयन वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू होकर वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रहेगा।
स्वीकृत योजना के प्रमुख प्रावधान
**********
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए