Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के सफल प्रदर्शन पर रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के सफल प्रदर्शन पर रक्षा वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता के सफल प्रदर्शन के लिए हमारे रक्षा वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई।

इसके साथ ही, भारत इस क्षमता वाले पांच राष्ट्रों के चुनिंदा समूह में शामिल हो गया है। पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है।‘