पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंग प्रत्यारोपण सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए नैशनल ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, सोशल सर्विसेज एंड इक्वैलिटी, स्पेन और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है।
यह एमओयू अंगों एवं ऊतकों की खरीद एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा और दोनों देशों के बीच बेहतर समझ स्थापित करेगा। इस प्रकार प्राप्त ज्ञान से अंतिम चरण के ऑर्गन फेल्योर से पीडि़त रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
स्पेन के साथ आगामी द्विपक्षीय बैठक के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने का प्रस्ताव है।