पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीयमंत्रिमंडल ने न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत और जांबिया के बीच समझौता ज्ञापन को स्वीकृति दे दी है।
हाल के वर्षों में भारत और जांबिया के बीच सामाजिक,सांस्कृतिक और वाणिज्यक संबंध सार्थक दिशा में विकसित हुए हैं। न्याय के क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध और मजबूत होंगे और न्यायिक सुधारों को नई दिशा मिलेगी।