Search

न्यूज अपडेट्स

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री से बात की


रूस के राष्‍ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से फोन पर बात की।

श्री पुतिन ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर गहरा शोक जताया और आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतवासियों के प्रति रूस की एकजुटता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने सीमापार आतंकी हमलों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा के भारत के प्रयासों में रूस की ओर से दिए जा रहे समर्थन के लिए श्री पुतिन को धन्यवाद दिया और एक विशेष रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आतंकवाद को समर्थन मिलना बंद होना चाहिए।

दोनों नेता इस बात पर भी सहमत हुए कि बढ़ता द्विपक्षीय सहयोग उनकी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाएगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने इस साल के आखिर में व्लादिवोस्तक में आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को एक बार फिर आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के महत्व को स्वीकार करते हुए निमंत्रण के लिए श्री पुतिन का आभार जताया।