PMINDIA
देश के अलग-अलग कोने में रात के आठ साढ़े आठ बजे भी देश की तरक्की के लिए मेरे देश का नौजवान देश के लिए इतने बड़े यज्ञ में जुटा हुआ है, मेरा देश बदल रहा, आगे बढ़ रहा है।
देश के अलग-अलग केंद्रों में उपस्थित मेरे नौजवान साथियों को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं, बहुत-बहुत बधाई देता हूं। Smart India Hackathon, इस आयोजन के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर जी और उनकी पूरी टीम को मैं विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।
Smart India के Smart Innovators के बीच आना मेरे लिए हमेशा से एक सुखद अनुभव रहा है। अलग-अलग समस्याओं का technology के जरिए solution ढूंढने का जो प्रयास आप सभी कर रहे हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है।
पिछले कुछ घंटों से आप सभी अपने मिशन में जुटे हुए हैं, लेकिन मैं मेरे सामने स्क्रीन पर देख रहा हूं कि आपका उत्साह, उमंग, आपका जज्बा, ऐसा लग रहा है आपको थकान ही नहीं लग रही है, न आपको कोई तनाव महसूस हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि आपको देख करके मेरी भी थकान कम हो जाती हैद। आज की Generation जब Nation Building के लिए इस तरह के प्रयास में जुटती है, तो New India का इरादा और मजबूत हो जाता है।
Friends, मैं पिछली बार भी Smart India Hackathon में आया था। जब मुझसे पूछा गया कि क्या आप फिर जाएंगे, तो मैंने कहा, क्यों नहीं, मैं जरूर इन नौजवानों से मिलना चाहूंगा, आपसे मिलूंगा, आपकी बातें सुनुंगा, आपसे कुछ सीखने का प्रयास करूंगा।
अगर कोई ये सोच ले कि वही सर्वज्ञानी है, उसे सब कुछ आता है, तो मैं समझता हूं जिंदगी में उससे बड़ी कोई गलती नहीं हो सकती। अगर कोई सरकार भी ये सोच ले और मन में हवा भरके बैठ जाएं कि जो भी करना है, सरकार ही करेगी, सरकार अकेले अपने दम पर करेगी; अगर सरकार भी ये सोचती है तो मैं समझता हूं सरकार की ये सबसे बड़ी गलती होगी। और इसलिए मैं बहुत जोर देता हूं Participation पर, Participative Governance पर।
दुनिया की कोई भी चुनौती, इस देश के सवा सौ करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति और श्रमशक्ति से कतई बड़ी नहीं है। जहां 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम उम्र की हो, जहां पर Demographic Dividend का इतना विस्तार हो; उस देश के लोग ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
मैं विशेषकर नौजवानों की बात करूं तो आप सभी में जो जोश, जो उत्साह, जो उम्मीद मैं New India के लिए देखता हूं, वो मेरे अपने भरोसे को कई गुना और बढ़ा देती है। हां, हम 21वीं सदी में भारत को उसका वो स्थान दिला पाएंगे, जिसका हिन्दुस्तान अधिकारी है।
ये एक बहुत बड़ी वजह है कि मैं Young Professionals, Young CEO’s, Young Scientists, Young Bureaucrats से मिलने का कभी भी कोई अवसर जाने नहीं देता। आपका ये उत्साह, ये ऊर्जा ही New India को साकार करने का सबसे बड़ा driving force है।
लेकिन सवाल ये भी है कि New India का ये transformation क्या कुछ सीमित प्रयासों से संभव है? तो जवाब मिलेगा, जी नहीं। इसके लिए आवश्यक है समस्याओं की जड़ तक जाकर समाधान के लिए out of box नए-नए तौर तरीके, नए-नए रास्ते खोजना।
हमारी सरकार की यही कोशिश हमें Smart India Hackathon Initiative तक लाई है।
मुझे बताया गया है कि पिछली बार के Hackathon में जो लगभग 60 प्रोजेक्ट फाइनल हुए थे उनमें से आधे पूरे होने वाले हैं और बाकी अगले दो – तीन महीने में पूरे हो जाएंगे।
मुझे खुशी है कि पिछले साल जहां 40 हजार से ज्यादा युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया था, वहीं इस साल ये संख्या बढ़कर 1 लाख से ज्यादा हो गई है। इस साल केंद्र सरकार के 27 मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारें भी इस Hackathon का हिस्सा बनी हैं। मुझे बताया गया है कि Hackathon में software edition के साथ ही, अगले कुछ महीनों में hardware edition को भी जोड़ा जा रहा है।
इस प्रयास के लिए आप सभी नौजवान और अलग-अलग मंत्रालयों को और प्रदेश की सरकारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
मुझे बताया गया है कि इस बार आप फ्लड मैनेजमेंट और जंगल की आग जैसी कई बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजने वाले हैं। मुझे विश्वास है कि Technology से Transformation के जिस रास्ते पर हम चल रहे हैं वो हमें जरूर लक्ष्य तक ले जाएगा।
साथियों, In the era where knowledge is power, innovation is the driver of growth यानि ज्ञान हमारे लिए पावर की तरह काम करता है, लेकिन उस ज्ञान को विस्तार देने के लिए हम जितना innovative होंगे, उतना ही देश का विकास ज्यादा होगा।
जब हम Innovation की बात करते हैं तो ये सिर्फ एक शब्द नहीं है। Innovation एक event भी नहीं है कि कुछ competitions हुए, judgment आए, इनाम बंटे और फिर celebrate करने के बाद सब अपने-अपने घर चले गए। Innovation एक प्रक्रिया है जो निरंतर चलती है। आप तभी Innovate कर पाएंगे जब आप समस्या को समझेंगे, कुछ सवाल करेंगे, नए ideas सामने रखेंगे और फिर उन ideas को अमल में लाने के लिए भरकस प्रयास करेंगे।
इसलिए मैं कहता हूं – I ट्रिपल P (IPPP) इसमें अपना भी आई जुड़ जाता है, I ट्रिपल P यानि Innovate, Patent, Produce and Prosper. ये चार सीढ़ियां हैं जिन पर चलते हुए हमारे देश का विकास और तेजी से हो सकता है। जितना हम Innovate करेंगे, जितना जल्दी उन Innovations को पेटेंट कराएंगे, उनके Production की राह आसान बनाएंगे; जितना जल्दी उसे लोगों तक पहुंचाएंगे, उतना ही Prospers भी होंगे।
इसलिए हमारी सरकार लगातार Innovation को प्रोत्साहित कर रही है। अटल इनोवेशन मिशन ए आई एम – AIM के माध्यम से देश में Innovation एवं Entrepreneurship का कल्चर तैयार किया जा रहा है। हमारा मकसद एक ऐसा Eco System तैयार करने का है जो छात्रों को कम आयु में ही भविष्य की तकनीकों से परिचित कराए। हमारा प्रयास है कि Internet of Things, Artificial Intelligence, Block chain Technology, 3D और Robotics का अनुभव छात्रों को लेने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुंचने का इंतजार न करना पड़े।
कम उम्र में ही Innovation का Mind Set तैयार करने की दिशा में हमने देशभर के करीब-करीब 2400 two thousand four hundred स्कूलों को चुना है। भविष्य में इन स्कूलों की संख्या को बढ़ाकर हमारी सरकार 30 हजार तक ले जाना चाहती है। Atal Tinkering Labs में छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों पर Focus किया जा रहा है। इन Labs में Educational and Learning के concept पर अमल करते हुए बच्चों को आधुनिक तकनीक introduce कराई जा रही है।
Teen Age में एक बार Innovative Mind Set बना, तो समझ लीजिए कि आपका आधा काम हो चुका। इसके बाद बात आती है research के रास्ते को मजबूत करने की। और इसलिए Higher Technical Education के दौरान Research को प्रोत्साहित करने के लिए एक अहम फैसले का ऐलान इस बजट में किया गया है।
सरकार ने PMRF यानि Prime Minister Research Fellowship की घोषणा की है और मैं चाहूंगा कि आप सब इसका फायदा उठाएं। इसके तहत IIT, IISC, NIT जैसे संस्थानों के B Tech, M tech और M SC के Best Students को Prime Minister Fellowship दी जाएगी। हर साल एक हजार छात्रों को इसके लिए चुना जाएगा। इन छात्रों को पाँच साल तक हर महीने 70 से 80 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय conferences और seminars में वो अपने रिसर्च पेपर रख सकें इसके लिए 2 लाख रुपए की research grant भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
साथियों, Second World War के बाद जिन देशों ने बहुत तेज गति से प्रगति की, उनमें एक बात common थी। उन देशों में Higher Educational Institutions के विकास पर बहुत जोर दिया गया, उनको प्राथमिकता दी गई। बड़े संस्थानों में हुए Innovations, Economic Growth का भी बड़ा आधार बनते हैं।
यही वजह है कि सरकार का जोर देश में Higher Educational Institutions को ज्यादा से ज्यादा स्वायत्तता यानी कि Autonomy देने का है। सरकार देश में world class 20 Institutions Of Eminence बनाने पर भी काम कर रही है। इनमें से चुने गए पब्लिक सेक्टर के 10 Institutes को कुल 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता भी सरकार द्वारा दी जाएगी।
एक तरफ हम भविष्य के लिए eco system तैयार कर रहे हैं, वहीं Start-up India जैसी स्कीम के तहत नए Start-up और entrepreneurs तैयार करने का काम किया जा रहा है। आपको बता दूं कि जबसे ये स्कीम लॉन्च हुई है तब से 6 हजार start-up को मंजूरी दी जा चुकी है। इन start-up को सरकार आर्थिक मदद दे रही है।
Friends, Innovation के कल्चर के साथ ही World Challenges को देखते हुए खुद को ढालना भी बहुत आवश्यक है। मुझे याद है जब हल्दी, नीम, बासमती जैसे पेटेंट भी दूसरे देशों ने करा लिए थे तो कितना कष्टकारी समय था। इसलिए हमारी सरकार ने Patenting और Copyright की व्यवस्था को भी सुधारने के लिए कई फैसले लिए।
इसका परिणाम है कि वर्ष 2013-14 में जहां 4 हजार के करीब patents register होते थे वहीं इस वर्ष फरवरी तक 11 हजार 300 से ज्यादा patents register हुए हैं। और मुझे विश्वास है कि ये सुन करके आपको गर्व होता होगा आपको खुशी होती होगी। यानि पहले की सरकार के मुकाबले करीब-करीब तीन गुना ज्यादा patent registration इस सरकार के समय हो रहा है। trade mark registration भी तीन साल में तीन गुना बढ़ गया है। 2013-14 में लगभग sixty eight thousand trade mark रजिस्टर होते थे और अब ये आंकड़ा ढाई लाख से ऊपर जा चुका है।
Innovation और Patenting के साथ ही Production पर भी हमारी सरकार का पूरा जोर है। Make in India एक ऐसा ब्रांड बन गया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में है। आपको सिर्फ एक सेक्टर का उदाहरण दूं, तो आप पूरी तस्वीर समझ जाएंगे। Friends, 4 साल पहले हमारे देश में मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ और सिर्फ दो फैक्टरियां थीं। और आप सब नौजवान इस फील्ड में हैं, आपको खुशी होनी चाहिए कि चार साल पहले हमारे देश में मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ और सिर्फ दो फैक्टरी थीं, वहीं आज चार साल के भीतर-भीतर जो देश ने गति पकड़ी है, Make In India ने गति पकड़ी है, दो फैक्टरी से निकल करके आज हिन्दुस्तान में मोबाइल फोन बनाने वाली 120 factories आज देश में काम कर रही हैं।
जब Innovation, Patent और Production अपनी पूरी गति पकड़ते हैं तभी Prosperity – समृद्धि आने की गति भी तेज हो जाती है। लेकिन साथियों, इसमें एक और महत्वपूर्ण सवाल भी जुड़ा हुआ है। आखिर Innovation किसके लिए? क्या हमारे स्वयं के लिए कि हमारे देश के लिए या हमारे देश के गरीब-दुखी बंधुओं के लिए? अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए या देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए?
मैं मेरे नौजवान साथियों के सामने ये सवाल जान-बूझ करके रख रहा हूं। International Gadget के अंदर, मैगेजीन के अंदर, Scientific technology की दुनिया में हमारा पेपर छप जाएगा लेकिन संतोष तो तब मिलेगा कि मेरी कोई चीज अगर देश के काम आने वाली बने, और इसलिए इस बारे में भी विचार किया जाना चाहिए कि ऐसे innovations क्या हों , जो देश के लिए काम आएं। इस देश की समस्याओं का समाधान करें।
इस देश में Multiple Hackathons भी एक कदम हो सकता है। जैसे Health-Hackathon, Law-Hackathon, Architecture-Hackathon, Agriculture-Hackathon और Rural Hackathon. अनेक ऐसी चीजें हम निकाल सकते हैं। हमारे देश को अलग सोचने वाले, Innovative सोचने वाले agriculturists, architects हों,, doctors हों, lawyers हों, managers हों, इनक आवश्यकता है।
मुझे उम्मीद है ये Hakathone नई प्रतिभाओं को भी प्लेटफॉर्म देने का एक बड़ा माध्यम बन सकते हैं। इनके जरिए Public transportation से जुड़े हुए, Sanitation और Waste management से जुड़े हुए, स्वच्छता से जुड़े हुए, नए innovations को भी हम सामने ला पाएंगे।
इससे देश के लोगों के सामने रोजमर्रा की चुनौतियां तो कम होंगी ही, उनकी जिंदगी भी आसान बनेगी। इसके अलावा आपके Innovations देश की सेवा करने का काम भी करेंगे।
जैसे मुझे बताया गया है कि आप सभी इस Hackathon में high resolution images के लिए Drones का कैसे इस्तेमाल किया जाए; इस पर भी कार्य कर रहे हैं। अब इससे जुड़ा कोई भी Innovations देश की बहुत बड़ी सेवा होगा।
आप जानकर हैरान होंगे कि Drones द्वारा ली जा रही तस्वीरों को कैसे हमारी सरकार ने योजनाओं की मॉनीटरिंग से जोड़ दिया है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर बनते हैं, प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना के तहत जिन अधूरी योजनाओं को पूरा किया जा रहा है, मनरेगा के तहत जो कार्य किया जा रहा है, उसकी Geo-Tagging और Mapping में इनकी बहुत बड़ी भूमिका है।
पिछले महीने की बात है जब प्रगति की बैठक के दौरान हमने ड्रोन कैमरा के माध्यम से Live समीक्षा की थी, कि केदार घाटी में निर्माण का काम कितना पूरा हो गया है। खैर वहां बर्फ-वर्षा चल रही थी, टेक्नोलॉजी कनेक्टिीविटी में कुछ कठिनाई भी हो रही थी लेकिन फिर भी एक चित्र मेरे सामने प्रस्तुत हुआ। दिल्ली में बैठकर मैं पूरा उसको खुद उसको मॉनीटर कर पाया। अब आप सभी कुछ Innovate करेंगे तो आने वाले दिनों में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना भी बहुत सामान्य हो जाएगा।
मेरे जिन नौजवान साथियों को प्रगति की बैठकों के बारे में नहीं पता है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार ने मॉनीटरिंग का ये आधुनिक सिस्टम develop प किया है। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय में हम लोग बैठते हैं, राज्यों के संबंधित अफसर सैटेलाइट से हमारे साथ जुड़ते हैं और योजनाओं की real time monitoring की जाती है। योजना पूरी होने में क्यों देर हो रही है, क्या दिक्कत हो रही है, कितना काम हुआ है, कितना अधूरा है, ये सब हमारे सामने होता है।
साथियों, बदलते समय में अब किसी भी देश की आर्थिक प्रगति अब उसके Innovation Quotient पर निर्भर करती है। हमारे देश में साधनों की कमी नहीं है, संसाधनों की कमी नहीं है; सामर्थ्य आप नौजवानों में भरपूर है। मेरा एक आग्रह जरूर है। जितने सपने आप देखना चाहें, वो देखिए, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए कदम भी अवश्य उठाइए। किसी भी सपने को मरने मत दीजिए। जब हौसला सपने पूरे करने के लिए कुछ भी कर गुजरने का होगा, तभी आप लक्ष्य को प्राप्त भी कर पाएंगे।
याद रखिए- मैं जिस पीढ़ी से हूं, आप जिस पीढ़ी से हैं, हम वो लोग हैं जिन्हें स्वतंत्रता के लिए लड़ने का अवसर नहीं मिला, जेलों में जिंदगी गुजारने का अवसर नहीं मिला, अपनी जवानी देश के लिए खपाने का अवसर नहीं मिला, देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला, लेकिन हम सभी को देश के लिए जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मरने का मौका न मिला लेकिन जीने का अवसर मिला है। देश के लिए जीने का अवसर मिला है। गरीब, सामान्य व्यक्ति की जिंदगी के लिए जीने का अवसर मिला है। और इसलिए अपनी प्रतिभा, अपना सामर्थ्य देश पर लगाइए। टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल कैसे देश के लिए हो सकता है, इस बारे में निरंतर सोचते रहिए, प्रयास करते रहिए।
दोस्तों, मैं देख रहा हूं कि आप सुबह से बैठे हैं और कल रात तक बैठने वाले हैं, 36 घंटे बहुत होते हैं। मैं भी आज का आपका अनुभव सुनना चाहूंगा। आपको इतने तनावपूर्ण में वहां शायद आपको कुछ relax करने के लिए कुछ प्राणायाम भी कर लेते होंगे जरा गहरी सांस भी ले लेते होंगे या हाथ-पैर ऊपर करके थोड़ा योगा का भी स्वाद लेते होंगे। ताकि थोड़ा मानसिक एक खुलापन आ जाए तो तेज गति से नए-नए विचार आते हैं और आप जिस task को कर रहे हैं उस task की seeding मैं भी आपके बीच कर रहा हूं।
सबसे पहले मैं जब मैं आपके बीच आया हूं तो मैं चाहूंगा कि कुछ आपके भी अनुभव सुनूं। अलग-अलग क्षेत्र में जाऊंगा। मुझे बताया गया था, शायद मुझे सबसे पहले पानीपत के नौजवानों से बात करने का मौका मिल रहा है-
चलें दोस्तों, मुझे काफी आपसे बातचीत करने का मौका मिला। आप लोगों से विस्तार से बातचीत करने का अवसर मिला और मुझे विश्वास है कि आप लोग जो कुछ भी यह कर रहे हैं ये देश को बहुत काम आने वाला है। इससे कई लाभ हैं, एक सरकार की जो बनी बनाई एक structure है उसके अंदर आपके विचार inject होते हैं; सरकारी व्यवस्था, जो कि बहुत पुरानी होती है उसमें एक नए विचार के कारण एक नया thought process शुरू होता है, उसको बड़े झटके भी लगते हैं, लेकिन उससे एक नए परिवर्तन का प्रयास होता है। सरकार की सीमाओं के बाहर रहते हुए भी आप एक larger prospective में जब चीज देखते हैं तो उसकी अपनी एक ताकत है। और मुझे विश्वास है कि ये participative gorvernance जो है जनभागीदारी से सुशासन, ये जनभागीदारी से सुशासन का जो प्रयास है उसमें आपका ये योगदान बहुत बड़ी अहमियत रखता है। एक लाख नौजवानों का 36 घंटे, 36 लाख man hour, मैं समझता हूं Guinness Book Of World Records वालों को इसमें आकर अब ढूंढ़ना पड़ेगा कि इतना बड़ा काम कैसे हुआ। ये आप कर रहे हैं और मैं ये देख रहा हूं कि सिर्फ students नहीं, professors भी, coaches भी, even technology में interested लोग भी मुझे कई सामने दिख रहे हैं। मैं उनको भी अभिनंदन देता हूं, professionals लोगों को अभिनंदन देता हूं कि उन्होंने नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए अपना समय दिया। 36 घंटे उनके साथ रह करके उनको प्रेरित करके solution में वो मदद कर रहे हैं। ये आप सबका सामूहिक प्रयास, आप जो solution देंगे, सरकार वर्षों से जिन चीजों को एक पुराने ढर्रे में चला रही है, व्यवस्थाओं में speed नहीं आ रही है, आपके कारण वो पद्धतियां बदलेंगी, व्यवस्थाएं बदलेंगी, परिणाम उत्तम मिलेंगे। उसी एक अपेक्षा के साथ मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इन प्रयासों के पीछे सरकार पूरी तरह लगी रहेगी। आपके हर solution को हर department नापेगा, परखेगा और उसमें से रास्ता निकालने का कोशिश करेगा। आपको अभी और 24 घंटे काम करना है। मेरी तरफ से आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और मुझे अच्छा लगा, मेरी युवा पीढ़ी के साथ गप्पे-गोष्ठी करने का chance मिल गया, बहुत-बहुत धन्यवाद।
I am happy to see young minds thinking about ways to take our nation forward. It is a delight to be among smart innovators of smart India: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
Glad to see today's younger generation immerse themselves in nation building. Such efforts give strength to the efforts to build a New India: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
There is so much to learn from the youth of India: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
Nobody is blessed with all the knowledge in the world. This applies to Governments too...the biggest mistake governments make is to think they alone can bring about change.
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
What brings about change is participative governance: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
The biggest assets of any nation are Shram Shakti and Iccha Shakti. Once the people decide to bring about change, everything is possible: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
I am happy that over half the projects selected during last year's Hackathon have been completed and more are nearing completion in the near future: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
Essential to know the root of every problem and think about 'out of the box' ways to solve them: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
Am told youngsters are working on how we can strengthen our efforts for flood relief and relief in the wake of forest fires: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
Innovation is not merely a word. Nor is it restricted to events or occasions. Innovation is a continuous process. Questioning is an important aspect of innovation. Never shy away from questioning: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
What will drive innovation is IPPP- Innovate, Patent, Produce, and Prosper.
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
We should innovate more, patent them, make their production easier and take it to the people. This is what brings prosperity: PM @narendramodi https://t.co/khZNRVGKaI
An innovative mindset augurs well for students.
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
After an innovative mindset comes the desire for research: PM @narendramodi
After the Second World War, the nations that emphasised on higher education witnessed greater prosperity.
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
We want to give more autonomy to our higher education sector. Work is being done to create institutions of eminence: PM @narendramodi
Innovation has the power to overcome the challenges our world faces: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
The world is talking about @makeinindia! Today, the number of factories where mobile phones are made has significantly shot up: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
One feels happy when one's work is published but at the same time, we should think about how our innovation transforms the lives of our fellow citizens: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) 30 March 2018
Schools give character certificates to students when they pass out. However, have you noticed, that even those in jail have a 'character certificate.'
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018
Why not think about an aptitude certificate instead: PM @narendramodi
What our young minds are doing today will benefit the nation in the coming years: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2018