पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस्लामी गणराज्य ईरान के के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियन के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की।
राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री को ईरान की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और इस क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत के इस निरंतर रुख को दोहराया कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही सुलझाया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने ईरान सहित इस क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के संबंध में भारत की प्राथमिकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा और सामान के निर्बाध आवागमन के महत्व पर भी ज़ोर दिया।
दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
*******
पीके/केसी/पीके
Had a conversation with Iranian President, Dr. Masoud Pezeshkian, to discuss the serious situation in the region.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 12, 2026
Expressed deep concern over the escalation of tensions and the loss of civilian lives as well as damage to civilian infrastructure.
The safety and security of…