पीएमइंडिया
केन्द्रीय मंत्रीमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेलवे के अराजपत्रित पात्र कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कार्मिकों को छोड़ कर) के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 के वास्ते 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़ा बोनस मंजूर किया। इस मंजूरी से सरकार पर करीब रु. 2090.96 करोड़ का भार पड़ेगा।
उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान करने से बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों को रेलवे के कार्यनिष्पादन में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इससे औद्योगिक शांति बनाए रखने और उत्पादकता के स्तर में और बढ़ोतरी करने में भी मदद मिलेगी।
पात्र रेलवे कर्मचारियों को बोनस का भुगतान दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले कर दिया जायेगा।