पीएमइंडिया
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तारियाल को बधाई दी और इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया है कि सुचिका तारियाल ने इस खेल में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला पदक जीता है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो उनके समर्पण और लगन को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे और भी सफलताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है:
“भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि!
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य पदक जीतने और इस खेल में भारत के लिए एशियाई खेलों का पहला पदक लाने पर सुचिका तारियाल को बधाई। उनकी यह सफलता खास तौर पर उनके समर्पण और लगन को दर्शाती है।
आगे और भी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi
A historic achievement for India!
Congratulations to Suchika Tariyal on winning a Bronze in Mixed Martial Arts and securing India’s first-ever Asian Games medal in this field. Her achievement is especially significant, highlighting her dedication and zeal.
Best wishes for many…
— PMO India (@PMOIndia) September 22, 2026
***
पीके/केसी/केके/एमयू