पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे सुरक्षा पर भारतीय और जापान के बीच सहयोग के प्रस्ताव वाली जिस सहयोग ज्ञापन(एमओसी) पर हस्ताक्षर हुए थे उसे मंजूरी दे दी है। इस पर फरवरी 2017 में ही हस्ताक्षर किए गए थे।
इस करार के दायरे में निम्नलिखित क्षेत्र आएंगे-
1. ट्रैक सुरक्षा(रेल वेल्डिंग, रेल निरीक्षण, ट्रैक सर्किट इत्यादि)
2. ट्रैक सुरक्षा से संबंधित नवीनतम प्रौद्योगिकी(स्वचालित निरीक्षण तकनीक आदि)
3. स्टॉक सुरक्षा रोलिंग (उदाहरण के तौर पर रखरखाव आदि)
4. दर्घटना के कारणों के विश्लेषण के आधार पर प्रमुख रेलवे दुर्घटना की रोकथाम के लिए इस एमओसी के दायरे के भीतर दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से निर्धारित किसी अन्य प्रासंगिक रेलवे सुरक्षा मामले इसमें शामिल होंगे।
रेलवे क्षेत्र में नवीनतम विकास और ज्ञान को साझा करने के लिए एमओसी भारतीय रेलवे के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस समझौते के तहत सहयोग निम्न क्षेत्र शामिल होंगे:
•विशेषज्ञों को भेजना
•जापान में कोर स्टाफ का प्रशिक्षण
•जानकारी साझा करना और सर्वोत्तम अभ्यास
•इस करार से राष्ट्रीय आवागमन सुरक्षा और जापान के पर्यावरण प्रयोगशाला के योगदान सहित अन्य संस्थानों, संगठनों, मंत्रालयों और भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय (आरडीएसओ) की भागीदारी को उनके संबंधित राष्ट्रीय कानूनों और नियमों के अधीन जो उपयुक्त हो वह संभव हो सकेगा।