पीएमइंडिया
जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की।
बैठक के दौरान, श्री मोदी ने भारत–प्रशांत (इंडो–पैसिफिक) क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत–जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की अहम भूमिका को दोहराया।
दोनों नेताओं ने क्षेत्र और साझा वैश्विक हितों के लिए भारत और जापान के बीच सहयोग को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा:
“जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी का स्वागत करके करके बेहद प्रसन्नता हुई। मैंने भारत–प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत–जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की अहम भूमिका को दोहराया।
@moteging”
Delighted to receive Mr. Toshimitsu Motegi, Minister for Foreign Affairs of Japan. Reaffirmed the vital role of the India-Japan Special Strategic and Global Partnership in advancing peace, stability and prosperity across the Indo-Pacific and beyond.@moteging pic.twitter.com/39AB2xN6FD
— Narendra Modi (@narendramodi) May 26, 2026
***
पीके / केसी / केजे