Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

जापान के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की


जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की।

बैठक के दौरान, श्री मोदी ने भारतप्रशांत (इंडोपैसिफिक) क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारतजापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की अहम भूमिका को दोहराया।

 

दोनों नेताओं ने क्षेत्र और साझा वैश्विक हितों के लिए भारत और जापान के बीच सहयोग को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा:

जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोतेगी का स्वागत करके करके बेहद प्रसन्नता हुई। मैंने भारतप्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारतजापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की अहम भूमिका को दोहराया।

@moteging”

***

पीके / केसी / केजे