पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मारूफ रज़ा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री मारूफ़ रजा जी ने पत्रकारिता जगत में समृद्ध और उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री रजा ने रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों की अपनी गहन समझ से सार्वजनिक विमर्श को बेहतर बनाया।
शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों तथा मित्रों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री ने X पर साझा करते हुए लिखा:
“श्री मारूफ रज़ा जी ने पत्रकारिता जगत में समृद्ध योगदान दिया। उन्होंने रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रणनीतिक मामलों की अपनी बारीक समझ से सार्वजनिक विमर्श को समृद्ध किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
Shri Maroof Raza Ji made a rich contribution to the world of journalism. He enriched public discourse with his nuanced understanding of defence, national security as well as strategic affairs. Pained by his passing. Condolences to his family and friends.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2026
***
पीके/केसी/पीकेपी