Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बारे में लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक अंतरिक्ष खुफिया और रक्षा कंपनी दिगंतारा के संस्थापक अनिरुद्ध शर्मा और तनवीर अहमद का एक लेख साझा किया है।

इस लेख में बताया गया है कि भारत किस प्रकार तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है। हमारा देश उन क्षेत्रों में क्षमताएं विकसित कर रहा है जिनमें कभी अन्य देशों पर निर्भर था। इसमें यह भी बताया गया है कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को कैसे बढ़ा रहा है, नई प्रौद्योगिकियां विकसित कर रहा है और विश्व में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया है;

“भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज देश ऐसी कई चीजें स्वयं बना रहा है, जिनके लिए कभी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। वैश्विक अंतरिक्ष खुफिया और रक्षा कंपनी @Digantarahq के संस्थापक अनिरुद्ध शर्मा और तनवीर अहमद ने अपने इस आलेख में बताया है कि कैसे भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ा रहा है, नई तकनीक विकसित कर रहा है और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।”

***

पीके/केसी/आरटी/वीके/एसके