Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि भारत की विकास गाथा किस प्रकार समुद्री क्रांति को एक और सफल कहानी बना रही है


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया। श्री सीपी राधाकृष्णन ने लिखा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा में समुद्री क्रांति एक और सफल कहानी बन रही है। लेख में इस बात पर बल दिया गया है कि भारत अब अपने समुद्री संपदा के दोहन के लिए तटों से परे देख रहा है। साथ ही, सतत मत्स्य पालन तटीय समुदायों, युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रहा है, जिससे तटीय भारत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

@VPIndia के श्री @CPR_VP का अनिवार्य रूप से पढ़ा जाने वाला एक लेख, जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में भारत की विकास गाथा ‘समुद्री क्रांति’ को एक और सफल कहानी बना रही है। उनका कहना है कि भारत अब अपने समुद्री संपदा के दोहन के लिए तटों से परे देख रहा है। सतत मत्स्य पालन तटीय समुदायों, युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रहा है। इससे तटीय भारत की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।

https://indianexpress.com/article/opinion/columns/vice-president-cp-radhakrishnan-india-blue-economy-fisheries-revolution-10881220/

***

पीके/केसी/एसकेजे/ओपी