प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल बताया है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करती है, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी और अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को, विशेष रूप से युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों को लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
बेहतर रेल संपर्क की दिशा में एक और कदम, और वह भी तकनीक और नवाचार के शहर बेंगलुरु से!
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बेंगलुरु और मुंबई के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी पहल साबित होगी।
इस ट्रेन से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को फायदा होगा, जिसका विशेष लाभ युवाओं, आईटी पेशेवरों और छात्रों को मिलेगा।
Another step towards better rail connectivity and that too from Bengaluru, the city of technology and innovation!
The Vande Bharat Sleeper Train will be a game changer for connectivity between Bengaluru and Mumbai.
This train will benefit Karnataka, Andhra Pradesh and Maharashtra, especially benefitting youngsters, IT professionals and students.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2026
****
पीके / केसी/ आरटी / एमपी
Another step towards better rail connectivity and that too from Bengaluru, the city of technology and innovation! The Vande Bharat Sleeper Train will be a game changer for connectivity between Bengaluru and Mumbai. This train will benefit Karnataka, Andhra Pradesh and Maharashtra, especially benefitting youngsters, IT professionals and students.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2026