Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में दो दशक से अधिक समय बाद इस स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है और उन्होंने इसे एक यादगार उपलब्धि बताया।

श्री मोदी ने पूजा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

 “भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण!

एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर पूजा को बधाई। एशियाई खेलों में दो दशक से अधिक समय बाद इस स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है। यह वास्तव में एक यादगार उपलब्धि है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/पीके