पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू और आशिमा अहलावत को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को सटीकता, एकाग्रता और टीम वर्क का सराहनीय उदाहरण बताया।
श्री मोदी ने पूरी टीम की निरंतर सफलता की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे भारत के लिए और अधिक गौरव अर्जित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा;
एशियाई खेलों में महिला ट्रैप टीम इवेंट में रजत पदक जीतने पर मनीषा कीर, नीरू और आशिमा अहलावत को हार्दिक बधाई।
यह सटीकता, एकाग्रता और टीम वर्क का सराहनीय प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “पूरी टीम इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहे और भारत के लिए और अधिक गौरव लाए।”
Congratulations to Manisha Keer, Neeru and Aashima Ahlawat on winning the Silver medal in the Women’s Trap Team event at the Asian Games.
It was a commendable display of precision, focus and teamwork. May the entire team continue to excel and bring more laurels to India: PM…
— PMO India (@PMOIndia) September 29, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/एचएन/एनजे