पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोमांचक फाइनल के बाद तीनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों की शानदार सटीकता और टीम वर्क की सराहना की।
श्री मोदी ने विजेता तीरंदाजों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
“एशियाई खेलों में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु ने स्वर्ण पदक जीता। उनकी सटीकता और टीम वर्क का प्रदर्शन शानदार था। हमारे चैंपियन तीरंदाजों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Kushal Dalal, Sahil Rajesh Jadhav and Ganesh Maniratnam Thirumuru clinched Gold in the Men’s Compound Team event at the Asian Games after a thrilling final. Theirs was a superb show of accuracy and teamwork. Congratulations to our champion archers. Best wishes for their future…
— PMO India (@PMOIndia) September 30, 2026
*****
पीके/केसी/आरटी/जेके/एसके