प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/52/53 स्पर्धा में सराहनीय थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर राम रतन सिंह को बधाई दी
यह उल्लेख करते हुए कि पैरा एथलेटिक्स में भारत के पास खुशी मनाने का एक और कारण है, श्री मोदी ने राम रतन के प्रयासों और उनके द्वारा प्रदर्शित दृढ़ संकल्प पर गर्व व्यक्त किया
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“पैरा एथलेटिक्स में भारत के पास खुशी मनाने का एक और कारण है!
राम रतन सिंह ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ51/52/53 स्पर्धा में सराहनीय थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। राम रतन के प्रयासों और उनके द्वारा प्रदर्शित दृढ़ संकल्प पर गर्व है:PM@narendramodi”
India has another reason to rejoice in Para Athletics!
Ram Ratan Singh has secured Silver in the Men’s Discus Throw F51/52/53 event at the Asian Para Games 2026 with a commendable throw. Proud of Ram Ratan’s efforts and the determination he has displayed: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2026
****
पीके/केसी/आरटी/पीके