Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर होकातो होतोझे सेमा को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ56/एफ57 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने पर होकातो होतोझे सेमा को बधाई दी

यह उल्लेख करते हुए कि पिछले संस्करण के अपने प्रदर्शन में सुधार करके उन्होंने उत्कृष्ट जुनून और समर्पण का परिचय दिया है, श्री मोदी ने उन्हें बधाई दी और कामना की कि वे इसी तरह भारत को गौरवान्वित करते रहें।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“होकातो होतोझे सेमा ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ56/एफ57 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता है। पिछले संस्करण के अपने प्रदर्शन में सुधार करके उन्होंने उत्कृष्ट जुनून और समर्पण का परिचय दिया है। उन्हें बधाई। कामना है कि वे इसी तरह भारत को गौरवान्वित करते रहें: PM @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/पीके