Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर देवेंद्र कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर देवेंद्र कुमार को बधाई दी।

श्री मोदी ने इस जीत को अपार खुशी का क्षण और पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती उत्कृष्टता का उत्सव बताते हुए उन्हें बधाई दी और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“देवेंद्र कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है! यह अपार खुशी का क्षण है और पैरा खेलों में भारत की बढ़ती उत्कृष्टता का जश्न है। देवेंद्र को स्वर्ण पदक के लिए बधाई। उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं: PM@narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके