Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर करमज्योति को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ55 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर करमज्योति को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी खेल यात्रा इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे लगन, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास के बल पर शानदार प्रगति हासिल की जा सकती है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“करमज्योति ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ55 स्पर्धा में अपना  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्हें बधाई। उनकी खेल यात्रा इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे लगन, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास के बल पर शानदार प्रगति हासिल की जा सकती है: पीएम @narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/आर