प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुखचैन को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ55 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने और सराहनीय प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता सुखचैन के समर्पण, वर्षों की कड़ी तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि सुखचैन की यह उपलब्धि देश को गौरवान्वित करती है और भविष्य में कई अन्य सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“एशियाई पैरा खेल 2026 में सुखचैन का सराहनीय प्रदर्शन! उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक एफ55 स्पर्धा में शानदार थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता है। यह सफलता उनके समर्पण, वर्षों की कड़ी तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश को गौरवान्वित करने के लिए सुखचैन को मेरी तरफ से बधाई। आशा है कि यह उपलब्धि भविष्य में कई और सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”
A commendable performance by Sukhchain at the Asian Para Games 2026! He has secured the Bronze Medal in the Men’s Javelin Throw F55 event with a fine throw. This success is a reflection of his dedication, years of rigorous preparation and determination to excel on the international stage. My congratulations to Sukhchain for bringing pride to the nation. May this achievement pave the way for many more successes: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
****
पीके / केसी / आरटी/ केजे/डीए