प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 की पुरुषों की जैवलिन थ्रो F12/F13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मंजीत को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले एशियाई पैरा खेलों में चौथे स्थान पर रहने से लेकर 2026 में रजत पदक जीतने तक मंजीत की प्रगति की यात्रा शानदार रही है। उन्होंने कहा कि मंजीत की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, महत्वाकांक्षा और समर्पण को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि मंजीत आने वाले समय में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“मंजीत की प्रगति की यात्रा कितनी उल्लेखनीय है! पिछले एशियाई पैरा खेलों में चौथे स्थान पर रहने से लेकर 2026 में रजत पदक जीतने तक, उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक एफ12/एफ13 स्पर्धा में शानदार प्रगति की है। उन्हें बधाई। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, महत्वाकांक्षा और समर्पण को बखूबी दर्शाती है। आशा है कि वह आने वाले समय में भी भारत को गौरवान्वित करते रहेंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”
What a remarkable journey of progress for Manjeet! From finishing fourth at the previous Asian Para Games to winning Silver in 2026, he has made tremendous strides in the Men’s Javelin Throw F12/F13 event. Congratulations to him. His success speaks volumes about his hard work, ambition and dedication. May he continue to make India proud in the times to come: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/केजे/एसएस