प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर परवीन को बधाई दी और उन पर गर्व जताया। परवीन ने इस प्रतियोगिता में अपने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।
उनके समर्पण और जुनून की सराहना करते हुए, श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि यह सफलता उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“परवीन ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में प्रभावशाली सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और जुनून उल्लेखनीय है। यह सफलता उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करे: पीएम नरेन्द्र मोदी”
Parveen has made us proud by winning the Bronze in the Men’s Shot Put F46 event at the Asian Para Games 2026 with an impressive season-best throw. His dedication and passion are noteworthy. May this success motivate him to achieve even greater milestones in the future: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
***
पीके / केसी/ आरटी / एमपी