Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतने पर मोहम्मद यासिर को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मोहम्मद यासिर को एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में, अपने इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

यह देखते हुए कि पिछले खेलों से लेकर अब तक का उनका सफर वर्षों के धैर्य, कड़ी मेहनत और लगातार बेहतर करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, श्री मोदी ने मोहम्मद यासिर के इस सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में साझा किया:

“मोहम्मद यासिर ने एशियन पैरा खेलों में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में अपने इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता शानदार प्रगति की है। पिछले संस्करण से लेकर अब तक का उनका सफर, उनके वर्षों के धैर्य, कड़ी मेहनत और लगातार बेहतर करने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए मोहम्मद यासिर को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी“

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एमपी/एसएस