प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सचिन खिलारी को एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में एक बार फिर जीत हासिल करने और इस सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना और पोडियम पर पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम करना एक असाधारण उपलब्धि है। उनकी निरंतरता, दृढ़ संकल्प और खेल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन वास्तव में प्रेरणादायक हैं। प्रधानमंत्री ने इस शानदार चैंपियन को उनके खेल सफर के एक और गौरवपूर्ण अध्याय के लिए हार्दिक बधाई दी।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“एक बेहतरीन चैंपियन!
सचिन खिलारी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 इवेंट में एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा है। अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना और पोडियम पर पूरी तरह से भारतीयों का दबदबा कायम करना, वाकई असाधारण है। उनका निरंतर प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और खेल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना सचमुच प्रेरणादायक है। सचिन को उनके खेल सफर के एक और शानदार अध्याय के लिए बहुत-बहुत बधाई: पीएम नरेन्द्र मोदी “
An exemplary champion!
Sachin Khilari has once again emerged victorious in the Men’s Shot Put F46 event at the Asian Para Games 2026, retaining his Gold Medal with a superb season-best throw. To successfully defend a title and lead an all-Indian podium sweep is extraordinary. His consistency, determination and sustained sporting excellence are truly inspiring. Heartiest congratulations to Sachin on another glorious chapter in his sporting journey: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
****
पीके / केसी/ आरटी / एमपी