प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राकेशभाई भट्ट को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इस स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
श्री मोदी ने इसे शानदार दौड़ बताते हुए कहा कि उनकी गति, फोकस और समर्पण ने उन्हें पोडियम पर योग्य स्थान दिलाया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा:
“राकेशभाई भट्ट की शानदार दौड़! एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने और अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन पर बहुत गर्व है। उनकी गति, फोकस और समर्पण ने उन्हें पोडियम पर योग्य स्थान दिलाया है। भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं:
प्रधानमंत्री @narendramodi”
A brilliant sprint by Rakeshbhai Bhatt! Very proud of him for winning the Bronze in the Men’s 100m T37 event at the Asian Para Games 2026, clocking a Personal Best. His speed, focus and dedication have earned him a well-deserved place on the podium. All the best for the endeavours ahead: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 21, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस