प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की डब्ल्यू-1 तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए स्वाति चौधरी को बधाई दी। यह इस श्रेणी में भारत का पहला पदक है।
श्री मोदी ने कहा कि यह एक बहुत ही विशेष उपलब्धि है और उनका दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह देश को गौरवान्वित करना जारी रखेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट साझा किया है:
“भारतीय पैरा तीरंदाजी के लिए एक बहुत ही विशेष उपलब्धि!
स्वाति चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की डब्ल्यू-1 तीरंदाजी में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, उन्होंने इन खेलों में पहली बार भाग लेते हुए रजत पदक जीता है। उनका दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय है। वह देश को गौरवान्वित करती रहें: PM @narendramodi”
A very special achievement for Indian Para Archery!
Swati Chaudhary has created history by winning India’s first-ever medal in Women’s W1 Archery at the Asian Para Games, bringing home a Silver on her debut. Her determination is truly commendable. May she continue to make the nation proud: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/वीके/पीके
A very special achievement for Indian Para Archery! Swati Chaudhary has created history by winning India's first-ever medal in Women's W1 Archery at the Asian Para Games, bringing home a Silver on her debut. Her determination is truly commendable. May she continue to make the nation proud: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 22, 2026