22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ मनाया जाएगा
22 मार्च को शाम 5 बजे लोग देश के निस्वार्थ सेवा प्रदाताओं का धन्यवाद करेंगे
महामारी की आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए ‘कोविड-19 आर्थिक मोचन कार्यबल’ की स्थापना
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह दी; आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का आश्वासन दिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 की चुनौतियों का सामना करने के बारे में राष्ट्र को संबोधित किया। नवरात्र के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों से नौ अनुरोध किए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी का सामना करने में सभी भारतीयों का धैर्य और संकल्प महत्वपूर्ण है जिसने पूरे विश्व में कहर बरपाया है। उन्होंने नागरिकों से तेजी से फैलने वाले वायरस की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए कुछ उपायों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने महामारी को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी और कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूक और सक्रिय होने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से “हम स्वस्थ तो पूरी दुनिया स्वस्थ” के मंत्र का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने यानी सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मानदंडों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। नागरिकों से धैर्यपूर्वक मानदंडों का पालन करने का निवेदन करते हुए उन्होंने खुद को अलग-थलग रखने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, घर से ही काम करने की कोशिश और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से आने वाले कुछ हफ्तों के लिए अपने घरों से बाहर न निकलने का अनुरोध किया। अस्पतालों पर बढ़ते दबाव की चर्चा करते हुए उन्होंने इस दौरान नियमित जांच से बचने और जहां तक संभव हो, सर्जरी की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
‘जनता कर्फ्यू’
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 22 मार्च, 2020 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच ‘जनता कर्फ्यू’ की अवधारणा का पालन करने का आग्रह किया, जिसमें आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन-आंदोलन की सफलता और इससे प्राप्त अनुभव हमें आगे की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को हमारे प्रयास हमारे आत्म-संयम और राष्ट्रीय हित में कर्तव्य निभाने के संकल्प के प्रतीक होंगे।
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से इसका नेतृत्व करने का आग्रह करते हुए एनसीसी और एनएसएस जैसे युवा संगठनों और सिविल सोसाइटियों से जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस स्वयं कर्फ्यू के बारे में कम से कम दस अन्य लोगों को फोन कर सूचित करें।
निस्वार्थ सेवा प्रदाताओं का धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, सरकारी कर्मचारी, एयरलाइन कर्मचारी, मीडियाकर्मी, बस/ट्रेन/ऑटो संचालक और होम डिलीवरी से जुड़े कई बहादुर लोग हैं जो कोविड-19 की महामारी से लड़ने में सबसे आगे हैं।
प्रधानमंत्री ने ऐसे कठिन समय के दौरान राष्ट्र की सेवा में लगे लोगों के सम्मान में 22 मार्च की शाम 5 बजे सभी नागरिकों से अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर खड़े होकर पांच मिनट तक ताली या घंटी बजाने का आग्रह किया।
उन्होंने देश भर में स्थानीय सरकार से आग्रह किया कि वे शाम 5 बजे सायरन बजाकर समय का संकेत दें।
आर्थिक चुनौतियों का सामना करना
प्रधानमंत्री ने महामारी की वजह से आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत कोविड-19 आर्थिक मोचन कार्य बल के गठन की घोषणा की। यह कार्यबल हितधारकों से संपर्क कर फीडबैक लेगा, जिसके आधार पर चुनौतियों का सामना करने के लिए फैसले लिए जाएंगे। कार्यबल इन चुनौतियों का सामना करने के लिए इन फैसलों के कार्यान्वयन को भी सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री ने व्यापारिक समुदाय और उच्च आय समूह वालों से भी आग्रह किया कि वे निम्न आय वर्ग के उन लोगों की आर्थिक जरूरतों का ख्याल रखें, जिनसे वे विभिन्न सेवाएँ लेते है। उन्होंने ऐसे लोगों के वेतन में कटौती न करने का आग्रह किया, जो मौजूदा स्थिति में कार्यस्थल पर नहीं पहुंच सके। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में मानवता के महत्व पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को यह भी भरोसा दिलाया कि भोजन, दूध, दवाई इत्यादि आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होगी। उन्होंने लोगों से घबराहट में खरीदारी नहीं करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से एकजुट होकर काम करने और कोविड-19 के संकट को दूर करने में पूरा योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से गलत सूचना का शिकार नहीं होने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के समय में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि मानवता जीतती है तो भारत जीतता है।
Watch Live! https://t.co/UHSCp7Wcu9
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
मेरे प्रिय देशवासियों,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
पूरा विश्व इस समय संकट के बहुत बड़े गंभीर दौर से गुजर रहा है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं।
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
ये है जनता-कर्फ्यू।
जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए,
जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
इस रविवार,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
यानि
22 मार्च को,
सुबह 7 बजे से रात
9 बजे तक, सभी देशवासियों को,
जनता-कर्फ्यू का पालन करना है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
साथियों,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम,
देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा।
22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए।
साथियों,
ये जनता कर्फ्यू एक प्रकार से हमारे लिए,
भारत के लिए एक कसौटी की तरह होगा: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
ये कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत कितना तैयार है, ये देखने और परखने का भी समय है।
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
आपके इन प्रयासों के बीच, जनता-कर्फ्यू के दिन,
22 मार्च को मैं आपसे एक और सहयोग चाहता हूं: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
मैं चाहता हूं कि
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
22 मार्च, रविवार के दिन हम ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करें।
रविवार को ठीक
5 बजे,
हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर,
बाल्कनी में,
खिड़कियों के
सामने खड़े होकर
5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
22 मार्च को
5 बजे,
सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं।
सेवा परमो धर्म के हमारे संस्कारों को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाव व्यक्त करने होंगे: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
संकट के इस समय में,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
आपको ये भी ध्यान रखना है कि हमारी आवश्यक सेवाओं पर,
हमारे हॉस्पिटलों पर दबाव भी निरंतर बढ़ रहा है।
इसलिए मेरा आपसे आग्रह ये भी है कि रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल जाने से जितना बच सकते हैं,
उतना बचें: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
कोरोना महामारी से उत्पन्न हो रही आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री के नेतृत्व में सरकार ने एक
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
कोविड-19-Economic Response Task Force
के गठन का फैसला लिया है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
ये टास्क फोर्स,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
ये भी सुनिश्चित करेगी कि, आर्थिक मुश्किलों को कम करने के लिए जितने भी कदम उठाए जाएं,
उन पर प्रभावी रूप से अमल हो: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप
जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
खाने-पीने का सामान, दवाइयां,
जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
पिछले दो महीनों में,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
130 करोड़ भारतीयों ने,
देश के हर नागरिक ने,
देश के सामने आए इस संकट को अपना संकट माना है,
भारत के लिए,
समाज के लिए उससे जो बन पड़ा है,
उसने किया है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में भी आप अपने कर्तव्यों का,
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
अपने दायित्वों का इसी तरह निर्वहन करते रहेंगे।
हां, मैं मानता हूं कि ऐसे समय में कुछ कठिनाइयां भी आती हैं, आशंकाओं और अफवाहों का वातावरण भी पैदा होता है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
कुछ दिन में नवरात्रि का पर्व आ रहा है।
— PMO India (@PMOIndia) March 19, 2020
ये शक्ति उपासना का पर्व है।
भारत पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़े, यही शुभकामना है: PM @narendramodi #IndiaFightsCorona
On 22nd March 2020, let us observe a Janata Curfew and add strength to the fight against COVID-19. #IndiaFightsCorona. pic.twitter.com/qOqhQaJES5
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020
At 5 PM on 22nd March 2020, the day of the Janata Curfew, I have a special request. Will you all help? #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/Qi63adPUJh
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020
At 5 PM on 22nd March 2020, the day of the Janata Curfew, I have a special request. Will you all help? #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/Qi63adPUJh
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020
A request to the people of India- please do not indulge in panic buying. #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/ZG1ho45hQG
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2020