Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा-

“झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना : PM@narendramodi”

***

केपी/केसी/आरटी/एसकेएस/एचबी