पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के आरंभ पर शांति की देवी मां शैलपुत्री की आराधना की।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद सबके हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करे तथा समस्त देशवासियों पर बना रहे।
श्री मोदी ने इस अवसर पर देवी मां को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”
नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।
https://t.co/z4ktFiTagZ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है। https://t.co/z4ktFiTagZ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026