पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्साहन देने, प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने और नागरिकों के ‘जीवन को सुगम’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।
नीति आयोग के पुनर्गठन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री अशोक कुमार लाहिड़ी जी को उसका उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने श्री राजीव गौबा जी, प्रो.के.वी.राजू जी, प्रो.गोबर्धन दास जी, प्रो.अभय करंदीकर जी तथा डॉ. एम.श्रीनिवास जी को भी पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्साहन दे रहा है, सुधारों को आगे बढ़ा रहा है और ‘जीवन को सुगम’ बनाने को बढ़ावा दे रहा है यह विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।
सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है। श्री अशोक कुमार लाहिड़ी जी को उपाध्यक्ष बनने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। श्री राजीव गौबा जी, प्रो.के.वी.राजू जी, प्रो.गोबर्धन दास जी, प्रो.अभय करंदीकर जी और डॉ. एम.श्रीनिवास जी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य बनने पर मेरी शुभकामनाएँ।
मैं उन सभी को आगामी सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की शुभकामनाएँ देता हूँ।”
@NITIAayog
NITI Aayog has emerged as a vital pillar in India’s policy-making architecture, fostering cooperative federalism, furthering reforms and boosting ‘Ease of Living.’ It serves as a dynamic platform for innovation and long-term strategic thinking across sectors.
The Government has…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026
पीके/केसी/आरके
NITI Aayog has emerged as a vital pillar in India’s policy-making architecture, fostering cooperative federalism, furthering reforms and boosting ‘Ease of Living.’ It serves as a dynamic platform for innovation and long-term strategic thinking across sectors.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026
The Government has…