Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे साम्राज्य के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस वर्ष की शुरुआत में नॉर्वे की यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात का स्मरण करते हुए, श्री मोदी ने नॉर्वे की जनता और राष्ट्र के प्रति उनकी गर्मजोशी एवं गहन सेवा भावना को सराहा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

नॉर्वे साम्राज्य के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन से अत्यंत दुखी हूं।

मुझे इस वर्ष के आरंभ में नॉर्वे की अपनी यात्रा के दौरान महामहिम से हुई मुलाकात की सुखद यादें हैं। मैं उनकी गर्मजोशी और अपने राष्ट्र के प्रति सेवा की गहरी भावना से बहुत प्रभावित हुआ था।

राजसी परिवार और नॉर्वे की जनता के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम