Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। श्री मोदी ने इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हाल ही में हुई आग की घटना बहुत दुखद और दर्दनाक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

पीएमएनआरएफ से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM@narendramodi”

“পশ্চিমবঙ্গের আনন্দপুরে সাম্প্রতিক অগ্নিকাণ্ড অত্যন্ত মর্মান্তিক ও দু:খজনক। যাঁরা তাঁদের প্রিয়জনকে হারিয়েছেন তাঁদের প্রতি আমার সমবেদনা রইল। আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করি।

এই দুর্ঘটনায় নিহত প্রত্যেকের নিকটাত্মীয়কে PMNRF থেকে ২ লক্ষ টাকা করে এককালীন সহায়তা দেওয়া হবে। আহতদের ৫০,০০০ টাকা সহায়তা প্রদান করা হবে: প্রধানমন্ত্রী @narendramodi”

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसके