Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पुथांडू के महत्व और भारत के सांस्कृतिक मूल्यों पर एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

यह लेख भारत के विविध त्योहारों की समृद्धि को उजागर करता है और पुथांडू के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है। साथ ही, इस बात पर बल देता है कि यह त्योहार परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को समाहित करता है। इसके अतिरिक्‍त, इस लेख में यह आशा जताई गई है कि युवा पीढ़ी एक भारत के आदर्शों पर आगे बढ़ेगी और 2047 तक श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

भारत के विविध त्योहारों की समृद्धि को उजागर करते हुए, @VPIndia थिरु @CPR_VP जी ने पुथंडू के अवसर पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस बात पर बल दिया कि यह त्योहार परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को समाहित करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा पीढ़ी एक भारत के आदर्शों पर आगे बढ़ेगी और 2047 तक श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगी।

https://www.hindustantimes.com/opinion/indias-many-new-years-reflect-ancient-knowledge-101776093540420.html

***

पीके/केसी/एसकेजे/एमबी