Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने पु वुंगज़ागिन वाल्टे के निधन पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पु वुंगज़ागिन वाल्टे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पु वुंगज़ागिन वाल्टे को मणिपुर के लोगों के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि वाल्टे ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य किया तथा विधानसभा में उनके हस्तक्षेप हमेशा विचारोत्तेजक हुआ करते थे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

पु वुंगज़ागिन वाल्टे को मणिपुर के लोगों के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य किया। विधानसभा में उनके हस्तक्षेप हमेशा विचारोत्तेजक हुआ करते थे। उनके निधन से पीड़ा पहुँची है। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएँ।”

****

पीके/केसी/पीके