पीएमइंडिया
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेसिफिक पेंशन और इन्वेस्टमेंट इंस्टिट्यूट (पीपीआई) के प्रतिनिधिमंडल से, उनके अध्यक्ष श्रीमान लियोनल सी जॉनसन के नेतृत्व में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत में आर्थिक सुधारों की गति की प्रशंसा की और यह जोर देकर कहा कि भारत में विकास क्षमता मौजूद है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, वस्तु एवं सेवा कर जैसे विभिन्न आर्थिक आयामों पर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री ने भारत में निवेश की विभिन्न संभावनाओं के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने हाल ही में इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए उठाए गए कदमों और सुधारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आंकड़ों के साथ भारत के लोगों की बढ़ती आकांक्षाए निवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर का प्रदर्शित करती है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और जैविक खेती क्षेत्रों में निवेश की क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने इस तथ्य की सराहना की कि पीपीआई इंस्टिट्यूट ट्रस्टी के रूप में फंडों के निवेश को रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्टीशिप की इस संकल्पना को भारत में बहुत अच्छी तरह से समझा गया है और इसे महात्मा गांधी ने भी इसकी अहमियत पर बल दिया था।
A delegation from Pacific Pension and Investment Institute called on PM @narendramodi. PM highlighted various possibilities for investment in India. He spoke of the recent reforms and steps taken for ease of doing business. https://t.co/jJ1ni67odj pic.twitter.com/E1wbN4vtzb
— PMO India (@PMOIndia) November 6, 2017