Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा :

‘बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी लोगों को बधाईयां। आज हम गौतम बुद्ध के अनुकरणीय आदर्शों को याद करते हैं। उनके आदर्श विचार आगामी पीढि़यों का निरंतर मार्गदर्शन करते रहेंगे।

गौतम बुद्ध हमें भाईचारा, न्‍यायसंगत और करूणा आधारित समाज की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।’