पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मा कुमारीज़ परिवार के 80वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज समारोह को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय केभारत और विदेश के प्रतिनिधियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृति उत्सव में स्वागत करते हुएप्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक दादा लेखराज का अभिवंदन किया। उन्होंने दादी जनक जी, कोसच्ची कर्म योगी की संज्ञा देते हुए उनकी प्रशंसा की, जो 100 वर्ष की आयु में भी समाज की सेवा में अनवरत रूप से कार्यरत हैं।
प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था द्वारा किये गये कार्यों को सराहा। उन्होंने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए डिजिटल लेन-देन के विस्तार का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत और एलईडी प्रकाश व्यवस्था जैसे उद्देश्यों पर भी अपने विचार रखें और इनके लाभों के बारे में बताया।
PM will address the 80th anniversary celebrations of the Brahma Kumaris family via video conferencing. https://t.co/Iy8hu3vQmx
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2017
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश विदेश से आए सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2017
“प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय” के संस्थापक “दादा लेखराज” जी को श्रद्धा सुमन: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2017
In our culture, the 80th anniversary is a very special occasion: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2017