Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारतीय एथलीटों और खेल व्यवस्था के लिए समर्थन से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव का उल्‍लेख करने वाले एक लेख को साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन द्वारा लिखित एक लेख को आज साझा किया। इस लेख में देशभर में एथलीटों को समर्थन देने के तरीके में आए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई है।

सुश्री वलारिवन ने अपने लेख में इस बात पर प्रकाश डाला है कि प्रधानमंत्री का समर्थन खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं के पोषण से लेकर एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं और प्रतियोगिता के उच्चतम स्तर पर व्यापक समर्थन प्रदान करने तक विस्‍तारित है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

“इलावेनिल वलारिवन ने अपने लेख में कहा – भारतीय खेल जगत में खिलाड़ियों को समर्थन देने के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वह इस बात पर प्रकाश डालती हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का समर्थन खेल महाकुंभ और खेलो इंडिया के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से लेकर खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर प्रशिक्षण, सुविधाएं और सहायता प्रदान करने तक व्‍याप्‍त है।

इसे अवश्‍य पढ़ना चाहिए।”

***

पीके/केसी/आरटी/एसएस/जीआरएस