प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नारी शक्ति की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संघर्ष दशकों से चल रहा है और वे स्वयं भी उन लोगों में शामिल रहे हैं जो वर्षों से इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार का संकल्प अडिग है और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जब कुछ दलों का हित राष्ट्रहित से ऊपर हो जाता है, तो इसका खामियाजा नारी शक्ति और देश दोनों को भुगतना पड़ता है।
श्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। उन्होंने दोहराया कि इस दिशा में सरकार का संकल्प दृढ़ है और देश की आधी आबादी के सपनों तथा राष्ट्र के भविष्य के लिए इसे पूरा करना आवश्यक है।
श्री मोदी ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा;
“भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान…”
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान… https://t.co/pSBPebrlEW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2026
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान... https://t.co/pSBPebrlEW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2026