पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है। मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
“प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।
भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है।
मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है और मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और अधिक मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।“
@miaamormottley
Warm congratulations to Prime Minister Mia Amor Mottley on her historic third consecutive electoral victory.
India deeply values its long-standing friendship with Barbados, which continues to expand across diverse areas of cooperation.
I warmly recall our meeting on the…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
******
पीके/केसी/डीवी