Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रशंसा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावाइरस) टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीनों से भी कम समय में एचपीवी टीके की 1 करोड़ खुराकें दिए जाने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए जाने पर इस अभियान की प्रशंसा की है। इस अभियान के तहत पात्र बालिकाओं के वार्षिक लक्षित समूह की लगभग 87 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया है।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि निवारक स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से देश की बेटियों के स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये कीर्तिमान इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने वाले सभी हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता और समन्वित प्रयासों को भी दर्शाता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा किया:

निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में हमारी यात्रा का यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

हर खुराक बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनका स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धी को संभव बनाने वाले सभी हितधारकों के प्रयासों की मैं सराहना करता हूँ।

****

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे

Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting essential qualities that sustain prosperity