पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा कि लोकनायक का प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहा और उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के नव-निर्माण का माध्यम बन सकता है।
प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौरान लोकनायक जेपी की निडर आवाज़ और सुशासन तथा समाज के वंचित वर्गों तक पहुँचने के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर भी बल दिया।
श्री मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करते हुए देश उनके आदर्शों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री मोदी ने X पर पोस्ट में कहा;
“लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूँ। उनका प्रभाव कई पीढ़ियों तक रहा। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के नव-निर्माण का माध्यम बन सकता है। आपातकाल के दौरान उनकी निडर आवाज़ भी उल्लेखनीय थी।
लोकनायक जेपी सुशासन सुनिश्चित करने और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों तक पहुँचने के लिए भी बहुत उत्साहित थे। ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम करते हुए हम उनके आदर्शों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Remembering Loknayak Jayaprakash Narayan on his birth anniversary. His appeal transcended generations. He inspired people to believe that public life could be an instrument of national renewal. His fearless voice during the Emergency was also noteworthy.
Loknayak JP also was passionate about ensuring good governance and reaching those who are at the margins of society. We remain committed to fulfilling his ideals as we work to build a Viksit Bharat.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026
*******
पीके/केसी/आरटी/पीके
Remembering Loknayak Jayaprakash Narayan on his birth anniversary. His appeal transcended generations. He inspired people to believe that public life could be an instrument of national renewal. His fearless voice during the Emergency was also noteworthy. Loknayak JP also was passionate about ensuring good governance and reaching those who are at the margins of society. We remain committed to fulfilling his ideals as we work to build a Viksit Bharat.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026