Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने वि‍ख्‍यात लेखक एम वी कामथ के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विख्‍यात लेखक श्री एम वी कामथ के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बेहद प्रतिभाशाली लेखक और बेहरीन इंसान, श्री एम वी कामथ का निधन साहित्‍य और पत्रकारिता जगत के लिए क्षति है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे। मुझे एम वी कामथ जी के साथ हुए कई संवाद याद आ रहे हैं। वे ज्ञान के भंडार थे, विनम्रता और शिष्‍टता से परिपूर्ण थे।’