Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। श्री मोदी ने क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की भारत द्वारा की गई निंदा को दोहराया और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने तथा शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, “सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन हेतु मैंने उन्हें धन्यवाद दिया।”

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की।

मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया।

हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और शिपिंग लाइनों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

****

पीके / केसी/ एमपी