Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने समावेशी शासन और प्रभावी कार्यान्वयन पर प्रकाश डालने वाला एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व वित्त एवं राजस्व सचिव श्री हसमुख अधिया द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि दूरदर्शी सोच, सही इरादे और सुशासन किस प्रकार भारत को प्रगति के नए पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख राष्ट्र को सशक्त बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी शासन के महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

जब गरीबों एवं वंचितों को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई जाती हैं और निर्णय जमीन पर लागू किए जाते हैं, तो समाज और राष्ट्र दोनों को मजबूती मिलती है। भारत के पूर्व वित्त एवं राजस्व सचिव @adhia03 जी ने अपने इस आलेख में बताया है कि दूरदर्शी सोच, सही नीयत और सुशासन के जरिए कैसे देश को प्रगति की नई राह मिल रही है।

https://www.amarujala.com/india-news/why-narendra-modi-is-successful-management-human-spiritual-qualities-2026-09-18

***

पीके/केसी/एसकेएस/एमयू