Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं देने के लिए बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा बोको का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा बोको की ओर से मिलीं शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत बोत्सवाना के साथ अपनी मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है और वे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

राष्ट्रपति डुमा बोको, आपके गर्मजोशी भरे शुभकामना संदेश के लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।

भारत बोत्सवाना के साथ अपनी मित्रता को बहुत महत्व देता है और मैं हमारे घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूँ।

@duma_boko

*****

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए